महाकाल लोक के निर्माण में अनियमितताओं की हो जांच,दोषी दंडित किए जाएं-फुंदेलाल सिंह मार्को

अनूपपुर । विधायक पुष्पराजगढ़ एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष फुंदेलाल सिंह मार्को ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री से मांग की है कि उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण में गंभीर अनियमितता बरती गई है उसकी जांच कराई जाए एवं दोषी जनों को दंडित किया जाए। उन्होंने कहा कि आंधी चलने से देव प्रतिमाएं जमीन पर गिर गई।वह दृश्य किसी भी धार्मिक व्यक्ति के लिए अत्यंत करुण दृश्य है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जब उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर का भव्य निर्माण करने का संकल्प लिया था तब इस बात की कल्पना नहीं की थी कि बाद की सरकार महाकाल लोक के निर्माण में भी गंभीर अनियमितता करेगी।  पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि महाकाल लोक में जो प्रतिमाएं गिरी हैं,वहां नई प्रतिमाएं तुरंत स्थापित की जाएं और घटिया निर्माण करने वालों को जांच कर दंडित किया जाए।